Shayari Page
GHAZAL

ये दाढ़ियाँ ये तिलक धारियाँ नहीं चलतीं

ये दाढ़ियाँ ये तिलक धारियाँ नहीं चलतीं

हमारे अहद में मक्कारियाँ नहीं चलतीं

क़बीले वालों के दिल जोड़िए मेरे सरदार

सरों को काट के सरदारियाँ नहीं चलतीं

बुरा न मान अगर यार कुछ बुरा कह दे

दिलों के खेल में ख़ुद्दारियाँ नहीं चलतीं

छलक छलक पड़ीं आँखों की गागरें अक्सर

सँभल सँभल के ये पनहारियाँ नहीं चलतीं

जनाब-ए-'कैफ़' ये दिल्ली है 'मीर'-ओ-'ग़ालिब' की

यहाँ किसी की तरफ़-दारियाँ नहीं चलतीं

Comments

Loading comments…
ये दाढ़ियाँ ये तिलक धारियाँ नहीं चलतीं — Kaif Bhopali • ShayariPage