Shayari Page
GHAZAL

फूल बरसे कहीं शबनम कहीं गौहर बरसे

फूल बरसे कहीं शबनम कहीं गौहर बरसे

और इस दिल की तरफ़ बरसे तो पत्थर बरसे

कोई बादल हो तो थम जाए मगर अश्क मिरे

एक रफ़्तार से दिन रात बराबर बरसे

बर्फ़ के फूलों से रौशन हुई तारीक ज़मीं

रात की शाख़ से जैसे मह ओ अख़्तर बरसे

प्यार का गीत अँधेरों पे उजालों की फुवार

और नफ़रत की सदा शीशे पे पत्थर बरसे

बारिशें छत पे खुली जगहों पे होती हैं मगर

ग़म वो सावन है जो उन कमरों के अंदर बरसे

Comments

Loading comments…